बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

सरायकेला : नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के मामले में कुचाई पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कुचाई थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मुंडादेव गांव की एक बच्ची (14 साल) के साथ छह माह पूर्व गांव के ही दो युवक विजय महतो व अशोक महतो ने बलात्कार किया था. इससे […]

सरायकेला : नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के मामले में कुचाई पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कुचाई थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मुंडादेव गांव की एक बच्ची (14 साल) के साथ छह माह पूर्व गांव के ही दो युवक विजय महतो व अशोक महतो ने बलात्कार किया था.

इससे बाद लड़की गर्भवती हो गयी. पिछले दिनों इसकी प्राथमिकी कुचाई थाना में पीड़िता द्वारा दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >