21 को डीएसइ कार्यालय का तालाबंदी करेंगे शिक्षक

फोटो 11एसकेएल10 बैठक करते शिक्षक संघ के नेताप्रतिनिधि, सरायकेलाझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर चंद्र महाकुड़ की अध्यक्षता में नगरपालिका ओडि़या मध्य विद्यालय परिसर में शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक में आगामी 21 जुलाई को शिक्षक संघ द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में किये जाने वाले तालाबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने के […]

फोटो 11एसकेएल10 बैठक करते शिक्षक संघ के नेताप्रतिनिधि, सरायकेलाझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर चंद्र महाकुड़ की अध्यक्षता में नगरपालिका ओडि़या मध्य विद्यालय परिसर में शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक में आगामी 21 जुलाई को शिक्षक संघ द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में किये जाने वाले तालाबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गयी. तालाबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ द्वारा सरायकेला अनुमंडल के लिए समाई सिंह, अर्जुन कारीगर, दाखिन हेंब्रम, पुकला मिश्र, राजेश कर, गुरु प्रसाद महतो, शिवराज प्रधान व बुधराम गोप तथा चांडिल अनुमंडल के लिए अमित महतो, जयराम सिंह सरदार, धरम सिंह उरावं व गुरुपद सिंह मुंडा को अधिक ृत किया गया. ये अनुमंडल क्षेत्र में तालाबंदी कार्यक्रम की सूचना देकर शिक्षक ों को डीएसइ कार्यालय लाने का कार्य करेंगे. इसके अलावा शिक्षकों को जानकारी के लिए पंपलेट बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर मुख्य रूप से शिक्षक मानिक हांसदा, रुपेश मिश्र समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >