मतदाता पुनरीक्षण को लेकर प्रभारी बीडीओ ने किया बूथों का निरीक्षण

फोटो14एसकेएल3-निरीक्षण करते प्रभारी बीडीओप्रतिनिधि, सरायकेला मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत रविवार को सरायकेला प्रखंड के प्रभारी बीडीओ विनय प्रकाश तिग्गा ने सरायकेला शहरी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में बूथों में बीएलओ की उपस्थिति है कि नहीं और मतदाता सूची से आधार लिंकेज करने हेतु कितने मतदाताओं से आधार संख्या […]

फोटो14एसकेएल3-निरीक्षण करते प्रभारी बीडीओप्रतिनिधि, सरायकेला मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत रविवार को सरायकेला प्रखंड के प्रभारी बीडीओ विनय प्रकाश तिग्गा ने सरायकेला शहरी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में बूथों में बीएलओ की उपस्थिति है कि नहीं और मतदाता सूची से आधार लिंकेज करने हेतु कितने मतदाताओं से आधार संख्या व मोबाइल संख्या एकत्र किया गया है, इसकी जानकारी हासिल की गयी. निरीक्षण में उन्होंने बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मतदाताओं का मोबाइल संख्या व आधार संख्या प्राप्त करने का निर्देश दिया. वहीं सरायकेला प्रखंड के खरसावां विधानसभा क्षेत्र में पंचायत पर्यवेक्षक विजय प्रसाद ने भी विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से आवश्यक जानकारी हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >