अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपाई भी करेंगे योगासन

तसवीर: 14 एसकेएल-1 बैठक करते भाजपाईप्रतिनिधि, सरायकेलाभाजपा जिला कमेटी की बैठक रामनाथ महतो की अध्यक्षता में रविवार को स्थानीय परिसदन में संपन्न हुई. बैठक में 21 जून को योग दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होनेवाली विश्व योग शिविर को सफल बनाने पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया […]

तसवीर: 14 एसकेएल-1 बैठक करते भाजपाईप्रतिनिधि, सरायकेलाभाजपा जिला कमेटी की बैठक रामनाथ महतो की अध्यक्षता में रविवार को स्थानीय परिसदन में संपन्न हुई. बैठक में 21 जून को योग दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होनेवाली विश्व योग शिविर को सफल बनाने पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि बिरसा स्टेडियम में सुबह सात बजे से योग शुरू किया जायेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. साथ ही निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे बेटी बचाओं अभियान व स्वच्छ भारत मिशन पर स्वच्छता हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. इसके लिए संयोजक मनोनीत किये गये. जिसमें सतीश शर्मा, राधा देवी, भोला सिंह सरदार, अनिता सोय, स्वच्छता प्रभारी में राजा सिंहदेव, महेश कुंडू, राकेश सिंह, सुशील षाडंगी व मीडिया प्रभारी पंकज कुमार को चुना गया. बैठक में जिला महासचिव गणेश महाली ने कहा कि 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में भाजपाई उपस्थित हो कर योग कार्यक्रम को सफल बनाये. साथ ही कहा कि योग से तन- मन स्वस्थ्य रहता है. योग प्रशिक्षण के पश्चात कार्यकर्ता प्रतिदिन योग करेंगे. मौके पर राधा सांडिल, विश्वजीत कर,गंगा प्रसाद शर्मा, राजा सिंहदेव, सुशील कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार, राजा कुमार सिंह, ललन सिंह, राकेश सिंह, राजेश नंदा, विष्णु नारायण सिंह, लक्ष्मण प्रसाद राय, मुरारी झा, मुरली प्रधान, भीमसेन मंडल, मोतीलाल महतो के अलावा अन्य भाजपाई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >