रजो संक्रांति पर देहरीडीह में छऊ नृत्य आज

खरसावां . रजो संक्रांति के मौके पर रविवार की रात प्रखंड के देहरीडीह गांव में छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा. छऊ गुरु परमानंद नंदा ने बताया कि मौके पर मेला का भी आयोजन किया जायेगा. गुरु परमानंद नंदा ने बताया कि इस वर्ष के छऊ नृत्य में पौराणिक कथाओं पर आधारित दुस्साशन द्वारा किये […]

खरसावां . रजो संक्रांति के मौके पर रविवार की रात प्रखंड के देहरीडीह गांव में छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा. छऊ गुरु परमानंद नंदा ने बताया कि मौके पर मेला का भी आयोजन किया जायेगा. गुरु परमानंद नंदा ने बताया कि इस वर्ष के छऊ नृत्य में पौराणिक कथाओं पर आधारित दुस्साशन द्वारा किये गये द्रौपदी वस्त्र हरण, श्री कृष्ण द्वारा किये गये माखन चोरी, राधा कृष्ण के रास लीला पर आधारित माया बंधन के अलावा झारखंड की शिकार परंपरा पर आधारित शबर नृत्य व दैनिक जीवन शैली पर आधारित नृत्य भी पेश किया जायेगा. उन्होंने छऊ नृत्य में शामिल होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >