कुचाई : आज से चार दिनों तक सजेगी छऊ अखाड़ा
संवाददाता, खरसावां कुचाई के विभिन्न गांवों में शुक्रवार से अगले चार दिनों तक छऊ नृत्य का अखाड़ा सजेगा तथा छऊ नृत्य के कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे. कुचाई के बड़ाबांडी में श्री श्री शिव पूजा समिति के तत्वावधान में 12 जून की रात छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. कुशपुतुल (नीमडीह) […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 11, 2015 7:04 PM
संवाददाता, खरसावां कुचाई के विभिन्न गांवों में शुक्रवार से अगले चार दिनों तक छऊ नृत्य का अखाड़ा सजेगा तथा छऊ नृत्य के कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे. कुचाई के बड़ाबांडी में श्री श्री शिव पूजा समिति के तत्वावधान में 12 जून की रात छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. कुशपुतुल (नीमडीह) के उस्ताद चंडी चरण महतो व बलरामपुर (पश्चिम बंगाल) के उस्ताद डॉ सुकेन महतो के टीम के बीच मानभूम शैली के छऊ नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. 12 जून को रात भर दो नृत्य दल बारी- बारी से अलग-अलग नृत्य पेश करेंगे. 13 जून को कुचाई के मरांगहातु, 14 जून को कुचाई के सेरेंगदा व 15 जून को कुचाई के जुगीडीह में छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा. मौके पर गांव में मेला का भी आयोजन किया गया है.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 12:46 AM
January 14, 2026 12:45 AM
January 14, 2026 12:32 AM
January 13, 2026 9:30 PM
January 13, 2026 8:39 PM
January 12, 2026 11:38 PM
January 12, 2026 11:32 PM
January 11, 2026 11:40 PM
January 11, 2026 11:39 PM
January 11, 2026 11:35 PM
