महिला पॉलिटेक्निक भवन में शिफ्ट होगी सीएचसी

खरसावां . खरसावां का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब खरसावां के तलसाही स्थित महिला पॉलिटेक्निक भवन में शिफ्ट हो जायेगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता केरकेट्टा ने बताया कि जिला प्रशासन से खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को खाली पड़े महिला पॉलिटेक्निक भवन में स्थानांतरित कर अस्पताल को संचालित करने का निर्देश मिल गया है. खरसावां का […]

खरसावां . खरसावां का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब खरसावां के तलसाही स्थित महिला पॉलिटेक्निक भवन में शिफ्ट हो जायेगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता केरकेट्टा ने बताया कि जिला प्रशासन से खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को खाली पड़े महिला पॉलिटेक्निक भवन में स्थानांतरित कर अस्पताल को संचालित करने का निर्देश मिल गया है. खरसावां का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर हो गया है. कम कमरों में स्वास्थ्य केंद्र को संचालित करने में दिक्कत हो रही है. जनहित में सीएचसी को स्थानांतरित किया जा रहा है. जल्द ही खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को खाली पड़े महिला पॉलिटेक्निक भवन में स्थानांतरित कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >