योग दिवस पर सभी विद्यालयों में होंगे कार्यक्रम

सरायकेला. आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला के सभी विद्यालयों में योगा कार्यक्रम आयोजित होंगे. जिसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर सभी विद्यालयों में प्रात: 7 बजे से 7:30 बजे तक […]

सरायकेला. आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला के सभी विद्यालयों में योगा कार्यक्रम आयोजित होंगे. जिसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश चंद्र घोष ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर सभी विद्यालयों में प्रात: 7 बजे से 7:30 बजे तक आधा घंटा छात्र-छात्राओं को योगा सिखाया जायेगा. श्री घोष ने कहा कि सभी विद्यालय प्रधान को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है. जानकारी हो कि भारत सहित पूरे विश्व में पहली बार 21 जून को योग दिवस मनाया जायेगा, जिसकी तैयारी जोरों पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >