पीसीसी सड़क का शिलान्यास

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के मुडकुम पंचायत के मुखिया गणोश गागराई ने पंचायत के जोरडीहा गांव में काठिया पुथाल के घर से पुईतु सरदार के घर तक 250 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास मंगलवार को किया. सड़क का निर्माण 1.99 लाख की लागत से 250 फीट तक किया जायेगा. सड़क निर्माण मुखिया फंड से किया […]

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के मुडकुम पंचायत के मुखिया गणोश गागराई ने पंचायत के जोरडीहा गांव में काठिया पुथाल के घर से पुईतु सरदार के घर तक 250 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास मंगलवार को किया.
सड़क का निर्माण 1.99 लाख की लागत से 250 फीट तक किया जायेगा. सड़क निर्माण मुखिया फंड से किया जायेगा. शिलान्यास समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते श्री गागराई ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना सड़क होता है.
इसलिए पहले सड़क का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्ष पूर्व पंचायत में सड़कों की घोर कमी थी, जिसे देखते हुए पहले पीसीसी व मनरेगा के मिट्टी मुरूम सड़क का निर्माण किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना नहीं पड़े. मौके पर पंचायत सेवक सुकलाल साहु, रोजगार सेवक बाल्कु हेंब्रम, रतन पुथाल, मनोज पुथाल के अलावा अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >