खरसावां. बिजली की आंख मिचौनी व उमस भरी गरमी से लोगों को परेशानी हो रही है. सरायकेला खरसावां में बिजली की आंख मिचौनी विगत तीन सप्ताह से जारी है. कब आये कब जाये कहना मुश्किल है. अगर कुछ देर के लिए ठहरती भी है तो लो वोल्टज की शिकायत रहती है. खरसावां, कुचाई व सीनी में बिजली की आपूर्ति अत्यंत ही दयनीय है. खरसावां के ग्रामीण क्षेत्र में शाम के साथ ही बिजली कट जाती है और देर रात्रि में थोड़ी दर्शन देने के बाद पुन: गायब हो जाती है. बिजली की अनियमित आपूर्ति की शिकायत करने पर विभाग द्वारा फॉल्ट होने या कम बिजली मिलने की बातें कही जा रही है.
बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग बेहाल
खरसावां. बिजली की आंख मिचौनी व उमस भरी गरमी से लोगों को परेशानी हो रही है. सरायकेला खरसावां में बिजली की आंख मिचौनी विगत तीन सप्ताह से जारी है. कब आये कब जाये कहना मुश्किल है. अगर कुछ देर के लिए ठहरती भी है तो लो वोल्टज की शिकायत रहती है. खरसावां, कुचाई व सीनी […]
