सीडीपीओ कार्यालय में छापेमारी, एक गिरफ्तार

चांडिल : चांडिल प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में निगरानी विभाग द्वारा शनिवार को छापेमारी की गयी. इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका बंदना कवि को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार झावरी पंचायत के नुतनडीह दो की सेविका सुबोधनी हांसदा से रुपया लेनदेन के मामले में बंदना कवि को गिरफ्तार किया […]

चांडिल : चांडिल प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में निगरानी विभाग द्वारा शनिवार को छापेमारी की गयी. इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका बंदना कवि को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार झावरी पंचायत के नुतनडीह दो की सेविका सुबोधनी हांसदा से रुपया लेनदेन के मामले में बंदना कवि को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार उक्त सेविका पिछले वर्ष के नवंबर से फरवरी तक का वाउचर जमा कर मानदेय लेने के लिये आयी थी, जिस पर उससे बंदना कवि द्वारा रुपये की मांग की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >