Seraikela Kharsawan News : 4 करोड़ की दो सड़कों का हुआ शिलान्यास

4 करोड़ की दो सड़कों का हुआ शिलान्यास

खरसावां.

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने करीब चार करोड़ से बीटापुर पंचायत में बनाने वाले दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. सीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 1.95 किमी लंबी बांग्लाटोला ( सिलपिंगदा) से हेंसलपीढ़ी होते हुए डेमकागोड़ा मैदान तक तथा 1.85 किमी लंबी परगनाथडीह से बीटापुर, कल्याणडीह होते हुए सिलडुंगरी तक सड़क बनेगी. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सड़क बनने से करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता का आधार पर जीर्णोद्धार किया जा रहा है. सड़क बनने से गांवों का विकास होगा. विधायक दशरथ गागराई ने विभागीय अभियंताओं को सड़कों का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश दिया. निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को सरकारी मजदूरी दर के अनुसार राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया.

निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतें : सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कु ने कहा कि सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. निर्माण कार्य में पूरी पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया. मौके पर जिप सदस्य कालीचरण बानरा, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, आरइओ के जेइ सरकार सोरेन, रानी हेंब्रम, मंगला उरांव, अरुण जामुदा, मोहन महतो, खिरोद प्रामाणिक, रामचंद्र लोहार, साधुचरण सोय, नंदी प्रधान, ललन तिवारी उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >