लॉटरी से विजेता घोषित हुए अरविंद कवि

डीडीसी संग्राम सिंह बेसरा ने अध्यक्ष अरुणिमा समेत सभी 10 वार्ड सदस्यों को दिलायी शपथसरायकेला : नगर पंचायत चुनाव में जीत कर आये अध्यक्ष अरुणिमा सिंहदेव समेत सभी 10 वार्ड के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. इससे पूर्व जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद […]

डीडीसी संग्राम सिंह बेसरा ने अध्यक्ष अरुणिमा समेत सभी 10 वार्ड सदस्यों को दिलायी शपथ
सरायकेला : नगर पंचायत चुनाव में जीत कर आये अध्यक्ष अरुणिमा सिंहदेव समेत सभी 10 वार्ड के सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी.

इससे पूर्व जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर 2 वार्ड सदस्यों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया, जिसमें से वार्ड संख्या चार के सदस्य अरविंद कवि व वार्ड संख्या नौ के आलोक पडिहारी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया.

अरविंद कवि ने अपने प्रस्तावक आशीष सिंह व समर्थक मनबोध साथुवा के साथ उपाध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जबकि आलोक पडिहारी ने प्रस्तावक सुंदर श्याम मुखी व समर्थक मुकेश सिंह मुंडा के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात पत्रों की स्कूट्रनी किया गया. 12 बजे गुप्त मतदान से चुनाव संपन्न हुआ. दोनों ही प्रत्याशियों को समान 5-5 मत मिले. लॉटरी के माध्यम से निर्णय कर अरविंद कवि को विजेता घोषित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >