सीनी में वज्रपात, एक की मौत, एक घायल

सरायकेला : सीनी बाजार क्षेत्र के बांधगोडा में सोमवार को लगभग साढ़े तीन बजे अचानक वज्रपात होने से सोखी महतो (58), पति महादेव महतो नामक एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं पड़ोस में भी वज्रपात होने से संध्या महतो (35) घायल हो गयी, जिसका प्राथमिक उपचार के बाद वह सामान्य […]

सरायकेला : सीनी बाजार क्षेत्र के बांधगोडा में सोमवार को लगभग साढ़े तीन बजे अचानक वज्रपात होने से सोखी महतो (58), पति महादेव महतो नामक एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं पड़ोस में भी वज्रपात होने से संध्या महतो (35) घायल हो गयी, जिसका प्राथमिक उपचार के बाद वह सामान्य हो गयी.

घटना लगभग साढ़े तीन बजे के आसपास की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर में सोयी हुई थी. इसी दौरान वज्रपात हुआ और घर के छप्पर को छेदते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया. उसकी वहीं पर मौत हो गयी. अचानक हुए वज्रपात से मौत पर पूरे मुहल्ले में मातम छा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >