तीन दिन बाद भी नहीं लौटे एकलव्य के छात्र

कुचाई : कल्याण विभाग की ओर से संचालित कुचाई की एकलव्य आश्रम आवासीय विद्यालय में तीन दिनों के बाद भी छात्र वापस नहीं लौटे हैं.विद्यालय में मुख्य गेट पर अब भी ताला लटक रहा है, जबकि विद्यालय में फिलहाल शिक्षक व रसोइया ही है. विद्यालय के प्राचार्या रामाशीष महतो ने बच्चों से वापस विद्यालय लौटने […]

कुचाई : कल्याण विभाग की ओर से संचालित कुचाई की एकलव्य आश्रम आवासीय विद्यालय में तीन दिनों के बाद भी छात्र वापस नहीं लौटे हैं.विद्यालय में मुख्य गेट पर अब भी ताला लटक रहा है, जबकि विद्यालय में फिलहाल शिक्षक रसोइया ही है. विद्यालय के प्राचार्या रामाशीष महतो ने बच्चों से वापस विद्यालय लौटने की अपील की है. उल्लेखनीय है कि विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था से नराज उक्त स्कूल के 174 बच्चों ने 10 अगस्त को स्कूल छोड़ दी है.

वहीं इससे एक दिन पहले नौ अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के दिन स्कूली बच्चों ने भूख हड़ताल भी की थी. स्थानीय विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अजरुन मुंडा ने सरकार से स्कूली बच्चों को वापस स्कूल लाने के लिए तुरंत पहल करने की मांग की है. साथ ही स्कूल में व्याप्त समस्याओं का समाधान करने की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >