सरायकेला खरसावां के गाजीडीह में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन सम्पन्न, भक्तिमय हुआ वातावरण

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिला गाजीडीह गांव में 16 प्रहर अखंड हरि नाम संकीर्तन सम्पन्न हो गया. विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने इस समारोह में हिस्सा लिया.

राजनगर से सुरेन्द्र मार्डी

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गाजीडीह गांव में श्री श्री अखंड हरि नाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित 16 प्रहर श्री श्री राधा-गोविंद अखंड जुगल नाम यज्ञ शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ पूरा हो गया. समापन के अवसर पर महंत विदाई, श्री श्री गौरांग महाप्रभु के हरिनाम प्रेम प्रसाद का वितरण तथा रंग-गुलाल के साथ अनुष्ठान का समापन किया गया.

भक्ति यात्रा निकाली 

संकीर्तन के समापन पर पूरे गांव में घर घर से हरिनाम संकीर्तन करते हुए भक्ति यात्रा निकाली. इस दौरान पूरा गांव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और हरि नाम की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया. 

ग्रामीण ने कही ये बात 

कार्यक्रम के संबंध में गांव के निवासी दयानिधि प्रधान ने बताया कि हरिनाम ही भक्ति रूपी नाव का नाविक है. कलियुग में हरिनाम के जाप से ही जीवन को सच्ची दिशा मिलती है. उन्होंने कहा कि हरिनाम के माध्यम से अलग-अलग जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों में आपसी प्रेम और शांति का भाव उत्पन्न होता है. यही मानव जीवन का सच्चा सुख और आनंद है. 

विभिन्न कीर्तन मंडलियों की रही सक्रिय भागीदारी

इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. इनमें सपोदा, बासिंगी, तिगड़ा, सरजामहातू, भालकी, दखिनसोल, ग्वालाडीह और काड़ाडुबा की कीर्तन मंडलियां प्रमुख रूप से शामिल थीं.

ग्रामीणों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में दयानिधि प्रधान, भिखारी प्रधान, भोला प्रधान, सुदर्शन प्रधान, बासु प्रधान, अलोक प्रधान, सपन प्रधान, प्रकीत प्रधान, समीर प्रधान, लक्ष्मण प्रधान, शंकर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, सुनील प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में आधुनिक छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का किया गया अनावरण

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >