सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मार्डन छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव के प्रतिमा का अनावरण हो गया. राजकीय छऊ कला केंद्र प्रांगण में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत समीर बोदरा, आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि सहित अन्य छऊ कलाकारों ने प्रतिमा का अनावरण किया और श्रद्धांजलि अर्पित किया.
योगदान को याद किया गया
कार्यक्रम में कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव के छऊ नृत्य के प्रति अमूल्य योगदान बताया गया. साथ ही आधुनिक छऊ के जनक करार देते हुए विश्व प्रसिद्ध छऊ कला जो सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत है उससे संजोने का संकल्प लिया.
नगर पंचायत अध्यक्ष ने क्या कहा?
मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव ने सरायकेला की पारंपरिक छऊ नृत्य को आधुनिक स्वरूप प्रदान कर इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया साथ ही विश्व प्रसिद्द बनाया. उनकी सोच और प्रयासों ने छऊ नृत्य को विश्व पटल पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई. उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी.
काफी संख्या में कलाकार मौजूद
कार्यक्रम को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा, आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती सहित अन्य कलाकारों ने भी संबोधित करते हुए छऊ को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया. मौके पर राजकीय कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कवि सहित काफी संख्या में कलाकार मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान
यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
