सरायकेला. गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह गांव में नवयुवक महतो कल्याण समिति के तत्वाधान में अर्जुन मीरा फुटबॉल प्रतियोगिता 10 व 11 जनवरी को आयोजित किया गया है. प्रतियोगिता में विजेता टीम को 30000 रुपये व उपविजेता टीम को 20000 रुपये दिया जायेगा, जबकि तृतीय स्थान में रहने वाली टीम को 10 हजार, चतुर्थ स्थान 10 हजार, पंचम ,छठा, सातवां व आठवां स्थान पर रहने वाली टीमों को पांच हजार करके दिया जायेगा. प्रतियोगिता में 32 टीमों को आमंत्रित किया गया है. जानकारी देते हुए आयोजन समिति के विजय महतो ने बताया कि 10 जनवरी को 16 टीम व 11 जनवरी को 16 टीमों के बीच मैच खेला जायेगा. प्रतियोगिता में नामांकन करने के लिए 30 दिसंबर को रखा गया है, जबकि खेल टाइसिट के आधार पर खेला जायेगा. प्रतियोगिता का उदघाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व उनकी पत्नी मीरा मुंडा द्वारा किया जायेगा. उदघाटन समारोह में विशिष्ठ आतिथि के रूप में पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय उपस्थित रहेंगे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर समिति की बैठक विजय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जायेगा साथ ही पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल व ओडि़शा से भी टीम को आंमत्रित किया जायेगा.
बांधडीह में अर्जुन मीरा फुटबॉल प्रतियोगिता 10 व 11 जनवरी को
सरायकेला. गम्हरिया प्रखंड के बांधडीह गांव में नवयुवक महतो कल्याण समिति के तत्वाधान में अर्जुन मीरा फुटबॉल प्रतियोगिता 10 व 11 जनवरी को आयोजित किया गया है. प्रतियोगिता में विजेता टीम को 30000 रुपये व उपविजेता टीम को 20000 रुपये दिया जायेगा, जबकि तृतीय स्थान में रहने वाली टीम को 10 हजार, चतुर्थ स्थान 10 […]
