मानीकुई डीवीसी के समीप युवती की लाश

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के मानीकुई स्थित डीवीसी के निकट सोमवार की रात एक 26 वर्षीय युवती की लाश मिली है. युवती की पहचान छोटा लाखा निवासी श्रीपती सिंह सरदार की बेटी लक्खी सरदारीन के रूप में की गयी है. इस संबंध में मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा से मिली जानकारी के अनुसार मृतक डीवीसी में […]

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के मानीकुई स्थित डीवीसी के निकट सोमवार की रात एक 26 वर्षीय युवती की लाश मिली है. युवती की पहचान छोटा लाखा निवासी श्रीपती सिंह सरदार की बेटी लक्खी सरदारीन के रूप में की गयी है.

इस संबंध में मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा से मिली जानकारी के अनुसार मृतक डीवीसी में ठेका मजदूरी का काम करती थी. रविवार को दोपहर में घर से खाना खा कर काम पर निकली थी और घर वापस नहीं लौटी. सोमवार की रात डीवीसी के निकट स्थित पलाश जंगल में उसकी लाश बरामद हुआ है.

इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है. मंगलवार को पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >