आदिम क्षेत्रिय महासभा का होगा गठन

17 केएसएन 5: संवाददाता, खरसावांसरायकेला राजवाड़ी प्रांगण में राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवारों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पूरे कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय परिवारों के ऐतिहासिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आदिम क्षेत्रीय महासभा का गठन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से ईचा, मनोहरपुर, […]

17 केएसएन 5: संवाददाता, खरसावांसरायकेला राजवाड़ी प्रांगण में राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवारों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पूरे कोल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय परिवारों के ऐतिहासिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आदिम क्षेत्रीय महासभा का गठन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से ईचा, मनोहरपुर, राजआनंदपुर, चक्रधरपुर, राघोई, केरा, बांकसाही, खरसावां क्षेत्र के क्षेत्रीय सदस्य उपस्थित हुए. क्षेत्रीय महासभा का विस्तार के लिए आगामी 14 दिसंबर को सरायकेला राजवाड़ी परिसर में एक बैठक रखी गयी है. बैठक में क्षेत्रीय परिवार के सभी सदस्यों को उपस्थित होने को कहा गया है. बैठक में राजा आदित्य सिंहदेव, अनूप सिंहदेव, विष्णुपद सिंहदेव, अश्विनी बघेल, राहुल आदित्य, प्रशांत सिंहदेव, वीरेंद्र सिंह, राजेन सिंहदेव, मनोज सिंहदेव, वैद्यनाथ सिंहदेव, रंजीत सिंहदेव, जलेश्वर सिंहदेव, प्रदीप सिंहदेव, नीलांबर सिंहदेव, जयकुमार सिंहदेव, प्रकाश सिंहदेव, राजेंद्रनाथ सिंहदेव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >