17 केएसएन 2 : बुरुडीह में लोगों को संबोधित दशरथ गागराईसंवाददाता, खरसावांझामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने खरसावां विस क्षेत्र में जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है. श्री गागराई कुचाई के सादोडीह, कुचाई बाजार, गम्हरिया के कालियाडुंगरी, खरसावां के बुरुडीह, गाघरायडीह, बडाबांबो में जन संपर्क कर लोगों ने चुनाव में जीताने की अपील की. बुरुडीह में बैठक के दौरान दिलीप पति के नेतृत्व में क्षेत्र के कई युवकों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. लोगों को संबोधित करते हुए दशरथ गागराई ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिये राजनीति कर रहे है. अर्जुन मुंडा ने अपने कार्यकाल में लोगों को ठगने का काम किया है. गागराई ने कहा कि मौका मिला तो क्षेत्र के लोगों के मान, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा करेंगे. मौके पर दिलीप पति, नंद किशोर महतो, अनिल महतो, अमित साहू, बलजीत महतो, इंद्रो मिश्रा, साकारी सोय, विद्यासागर महतो, साहू सिंह बानरा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
झामुमो ने चलाया चलाया जन संपर्क अभियान
17 केएसएन 2 : बुरुडीह में लोगों को संबोधित दशरथ गागराईसंवाददाता, खरसावांझामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने खरसावां विस क्षेत्र में जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है. श्री गागराई कुचाई के सादोडीह, कुचाई बाजार, गम्हरिया के कालियाडुंगरी, खरसावां के बुरुडीह, गाघरायडीह, बडाबांबो में जन संपर्क कर लोगों ने चुनाव में जीताने की अपील की. बुरुडीह […]
