मतदाता जागरूकता हेतु स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

14एसकेएल 20,21-मौके पर उपस्थित पदाधिकारी व रैली में शामिल स्कूली छात्र छात्राएंसरायकेला. चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली अपने अपने स्कूल से निकाल कर पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया गया और बिरसा मुंडा स्टेडियम में समापन किया […]

14एसकेएल 20,21-मौके पर उपस्थित पदाधिकारी व रैली में शामिल स्कूली छात्र छात्राएंसरायकेला. चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली अपने अपने स्कूल से निकाल कर पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया गया और बिरसा मुंडा स्टेडियम में समापन किया गया. रैली में बच्चों ने मतदाताओं को अपना वोट का प्रयोग अवश्य करने हेतु स्लोगन दिये. जागरूकता रैली में शहरी क्षेत्र के कई सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के छात्र छात्रा शामिल थे. रैली के समापन समारोह में मुख्य रूप से स्वीप कार्यक्रम के वरीय पदाधिकारी सह जिला मेसो परियोजना पदाधिकारी भीष्म कुमार, एसडीओ संजीव कुमार बेसरा, डीइओ हरिशंकर राम व डीएसइ सुरेश चंद्र घोष उपस्थित थे. मौके पर स्वीप कार्यक्रम के वरीय पदाधिकारी श्री भीष्म कुमार ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गयी है ताकि मतदाता अपने वोट के प्रति सजग रहें और अवश्य मतदान करें. रैली में पहले मतदान बाद में जलपान का नारा भी दिया. मौके पर कई स्कूल के शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >