नामांकन नहीं कर सके मांगीलाल पुरती

12 केएसएन 3 : खरसावां शहीद बेदी पर माल्यार्पण करते मांगीलाल पुरतीसंवाददाताखरसावां : खरसावां से झापा प्रत्याशी मांगीलाल पुरती बुधवार को कागजात पूरा नहीं होने के कारण नामांकन नहीं सके. मांगीलाल पुरती अब गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. श्री पुरती ने बुधवार को दोपहर करीब एक बजे कार्यकर्ताओं के साथ खरसावां शहीद बेदी पर […]

12 केएसएन 3 : खरसावां शहीद बेदी पर माल्यार्पण करते मांगीलाल पुरतीसंवाददाताखरसावां : खरसावां से झापा प्रत्याशी मांगीलाल पुरती बुधवार को कागजात पूरा नहीं होने के कारण नामांकन नहीं सके. मांगीलाल पुरती अब गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. श्री पुरती ने बुधवार को दोपहर करीब एक बजे कार्यकर्ताओं के साथ खरसावां शहीद बेदी पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने सरायकेला पहुंचे, परंतु यहां नामांकन दाखिल करने के लिये आवश्यक कागजात तैयार नहीं हुआ था. इसके पश्चात वे खरसावां वापस लौट आये. मांगीलाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह साढ़े बदे वे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. मांगीलाल पुरती खरसावां के जोरडीहा से मुखिया हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >