जिले के तीन तीरंदाज चयनित

खरसावां : सेना के बिहार रेजिमेंट के बालक स्पोर्ट्स कंपनी के लिए जिला के तीन तीरंदाजों का चयन किया गया है. इन तीरंदाजों में राजा कुंभकार, सूरज जामुदा व मंगल हांसदा शामिल हैं. 27 मई को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में प्रथम चरण व 12 जून को दानापुर कैंट में आयोजित अंतिम चरण का चयन […]

खरसावां : सेना के बिहार रेजिमेंट के बालक स्पोर्ट्स कंपनी के लिए जिला के तीन तीरंदाजों का चयन किया गया है. इन तीरंदाजों में राजा कुंभकार, सूरज जामुदा व मंगल हांसदा शामिल हैं.

27 मई को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में प्रथम चरण व 12 जून को दानापुर कैंट में आयोजित अंतिम चरण का चयन शिविर में अजिर्त अंक के आधार पर इन तीरंदाजों का चयन हुआ है.

शिविर में करीब दो सौ तीरंदाजों ने हिस्सा लिया था. अब ये तीनों तीरंदाज सेना की ओर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे. तीरंदाजों को विभाग की ओर बिहार रेजिमेंट के स्पोर्ट्स सेंटर में प्रशिक्षण दिया जायेगा.

चयनित जिला के सभी तीनों तीरंदाज राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं. बिहार रेजिमेंट के स्पोर्ट्स सेंटर में इन तीरंदाजों का चयन होने पर जिला तीरंदाज संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, सचिव सुमंत मोहंती, उत्तम मिश्र, कोच बीएस राव, हिमांशु मोहंती समेत अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >