बाइक स्किट करने से तीन खिलाड़ी घायल, एक गंभीर

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां मार्ग पर बुरूडीह गांव के पास शनिवार की देर रात बाइक स्किट करने से तीन फुटबॉल खिलाड़ी घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक घायल हो बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. घायलों में राजू सोय (24), नरेश […]

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां मार्ग पर बुरूडीह गांव के पास शनिवार की देर रात बाइक स्किट करने से तीन फुटबॉल खिलाड़ी घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक घायल हो बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. घायलों में राजू सोय (24), नरेश हेंब्रम( 24) व जितेन हेंब्रम (19) शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार कुचाई में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर तीनों खिलाड़ी एक ही बाइक से वापस जमशेदपुर लौट रहे थे. बुरूडीह गांव के समीप उनकी बाइक स्किट कर गयी और तीनों लोग घायल हो गये. घटना में गंभीर रूप से घायल राजू सोय को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. जबकि नरेश हेंब्रम व जितेन हेंब्रम का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है.
सरायकेला-खरसावां मार्ग के बुरूडीह के पास हुई घटना
कुचाई में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेकर लौट रहे थे टाटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >