मोटरसाइकिल के धक्के से साइकिल सवार की मौत

मृत साइकिल सवार की नहीं हो सकी है पहचान सरायकेला : पांड्राशाली ओपी अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर संगाजटा गांव के समीप बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए. घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है. खबर लिखे जाने तक मृतकों की […]

मृत साइकिल सवार की नहीं हो सकी है पहचान

सरायकेला : पांड्राशाली ओपी अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर संगाजटा गांव के समीप बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए. घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी.
जानकारी के अनुसार सरायकेला थाना के सूजीडीह निवासी मंगल सरदार व मंगल हेम्ब्रम गांव से चोंकाचिड़िया जा रहे थे, जैसे ही दोनों संगाजटा गांव के पास पहुंचे अचानक एक साइकिल सवार बाइक की चपेट में आ गया.
इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सभी घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. सूचना पाकर सरायकेला पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >