खरसावां : दामाद के घर से लौट रहे व्यक्ति को हाथी ने पटक कर मार डाला

खरसावां के कोंदाडीह जंगल में रविवार की रात जंगली हाथी ने अधेड़ की पटक-पटक कर जान ले ली. मृतक गुमदा हेंब्रम (55) खरसावां के कोंदाडीह गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, गुमदा हेंब्रम रविवार की शाम दिरीगोड़ा स्थित बेटी-दामाद के घर से अपने घर वापस लौट रहे थे. रात करीब 7:30 बजे कोंदाडीह जंगल […]

खरसावां के कोंदाडीह जंगल में रविवार की रात जंगली हाथी ने अधेड़ की पटक-पटक कर जान ले ली. मृतक गुमदा हेंब्रम (55) खरसावां के कोंदाडीह गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार, गुमदा हेंब्रम रविवार की शाम दिरीगोड़ा स्थित बेटी-दामाद के घर से अपने घर वापस लौट रहे थे.

रात करीब 7:30 बजे कोंदाडीह जंगल से गुजरते समय अचानक गुमदा हेंब्रम जंगली हाथी से सामने आ गये. हाथी ने गुमदा को पटक-पटक कर मार डाला. सोमवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम कोंदाडीह गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >