गम्हरिया : सेफ्टी टंकी में डूब कर एक वर्ष के बच्चे की मौत

गम्हरिया : सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के चमारू पंचायत के रंगामाटिया टोला मोहरांग में मंगलवार की शाम शौचालय के साढे तीन फीट की सेफ्टी टंकी में डूब कर एक वर्षीय बालक कृष्णा महतो की मौत हो गयी. मृतक के पिता अरूण महतो ने बताया कि करीब चार माह पूर्व उक्त गांव में स्वच्छ […]

गम्हरिया : सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के चमारू पंचायत के रंगामाटिया टोला मोहरांग में मंगलवार की शाम शौचालय के साढे तीन फीट की सेफ्टी टंकी में डूब कर एक वर्षीय बालक कृष्णा महतो की मौत हो गयी.

मृतक के पिता अरूण महतो ने बताया कि करीब चार माह पूर्व उक्त गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कराया गया, लेकिन संवेदक द्वारा शौचालय के सेफ्टी गड्ढे को खुला ही छोड़ दिया गया था.

इस दौरान गड्ढे पर कवर लगाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार मांग की. इसके बाद संवेदक द्वारा निर्माणस्थल पर ही ढक्कन का निर्माण कर दो दिन बाद आकर लगाने की बात कही गयी थी, लेकिन चार माह बाद भी ढक्कन को नहीं लगाये जाने का खामियाजा कृष्णा को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >