सरायकेला : पत्थलगड़ी करने के आरोपी गणेश मांझी व मनसा राम ने किया सरेंडर

सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव में पत्थलगड़ी करने के दो आरोपी काठगोड़ा के ग्राम प्रधान गणेश मांझी और चंदनपुर के ग्राम प्रधान मनसा राम मांझी ने मंगलवार को सरायकेला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दोनों पर पत्थलगड़ी की […]

सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव में पत्थलगड़ी करने के दो आरोपी काठगोड़ा के ग्राम प्रधान गणेश मांझी और चंदनपुर के ग्राम प्रधान मनसा राम मांझी ने मंगलवार को सरायकेला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दोनों पर पत्थलगड़ी की गलत व्याख्या करने तथा ग्रामीणों को बरगलाने के आरोप में बीते पांच फरवरी को ईचागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में विजय कुजूर, ज्योति बेसरा, शक्तिपदो हांसदा को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >