सरायकेला : सरायकेला जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत व कपाली नगर परिषद चुनाव के लिए 850 पुलिस फोर्स दूसरे जिले से आयेंगे. इसकी गृह विभाग की अनुशंसा पर राज्य निर्वाचन आयोग ने मंजूरी प्रदान की है. जबकि जिले के तीनों निकाय के चुनाव में जिले के 400 पुलिस फोर्स की तैनाती होगी. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सरायकेला : सरायकेला जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत व कपाली नगर परिषद चुनाव के लिए 850 पुलिस फोर्स दूसरे जिले से आयेंगे. इसकी गृह विभाग की अनुशंसा पर राज्य निर्वाचन आयोग ने मंजूरी प्रदान की है. जबकि जिले के तीनों निकाय के चुनाव में जिले के 400 पुलिस फोर्स की तैनाती होगी. यह जानकारी एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को दी.
एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम के अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथ पर विशेष चौकसी रहेगी. इनमें सामान्य बूथ से ज्यादा संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की जायेगी. पुलिस फोर्स का मुवमेंट इवीएम व पोलिंग पार्टी के साथ 15 अप्रैल को केएस कॉलेज सरायकेला से किया जायेगा. पुलिस फोर्स पहले कलस्टर पर जायेगी, फिर 16 अप्रैल के तड़के बूथ पर रवाना होगी.
850 पुलिस फोर्स बाहर से आयेंगे, व जिले से 400 जवान लगेंगे
आदित्यपुर नगर निकाय 108 बूथों में रहेगी सशस्त्र पुलिस फोर्स, 15 अप्रैल को पोलिंग पार्टी के साथ रवाना होगी फोर्स
जिले में निकाय चुनाव को लेकर बाहर से फोर्स मिलने की मंजूरी हो गयी है. बाहर से यहां 850 फोर्स आयेंगे व जिले से 400 पुलिस फोर्स की तैनाती की जायेगी. पोलिंग पार्टी के साथ पुलिस फोर्स का मूवमेंट होगी.