खरसावां. बासंती मंदिर में हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार
खरसावां : चैत्र नवरात्र के विजय दशमी पर सोमवार को खरसावां के बासंती दुर्गा मंदिर में 33 ब्राह्मण युवकों का सामूहिक उपनयन संस्कार किया गया. पूरे विधि-विधान के साथ उपनयन संस्कार कर ब्रह्म कुमारों में जनेऊ धारण कराया गया. मौके पर झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के विभिन्न क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे थे. उपनयन संस्कार में बड़ी संख्या में महिलायें पहुंची थी. मालूम हो कि वर्ष 1903 से हर वर्ष ब्राह्मण समाज बासंती दुर्गापूजा का आयोजन करता है. पूजा के अंतिम दिन विजया दशमी पर ब्राह्मण युवकों का सामूहिक उपनयन संस्कार किया जाता है.
