बिना निबंधन वालेे नर्सिंग होम, क्लिनिकों पर होगी कार्रवाई

सरायकेला : बिना निबंधन के क्लिनिक या नर्सिंग होम संचालित करनेवालों पर कार्रवाई होगी. क्लीनिकों के निबंधन को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में सीएस डॉ ए पी सिन्हा की अध्यक्षता में नर्सिग होम व क्लिनिक संचालकों की हुई एक बैठक में उक्त जानकारी दी गयी. बैठक में सीएस डॉ सिन्हा ने बताया कि अब बड़ा […]

सरायकेला : बिना निबंधन के क्लिनिक या नर्सिंग होम संचालित करनेवालों पर कार्रवाई होगी. क्लीनिकों के निबंधन को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में सीएस डॉ ए पी सिन्हा की अध्यक्षता में नर्सिग होम व क्लिनिक संचालकों की हुई एक बैठक में उक्त जानकारी दी गयी. बैठक में सीएस डॉ सिन्हा ने बताया कि अब बड़ा नर्सिंग होम हो या छोटा क्लिनिक, सभी को निबंधन कराना होगा. निबंधन नहीं करानेवाले संचालकों पर कार्रवाई भी की जायेगी. सीएस ने बताया कि जिले में कुल 108 नर्सिंग होम व क्लिनिक हैं,

जिनमें मात्र 72 का निबंधन हुआ है. 36 का निबंधन होना अभी बाकी है. उन्होंने नर्सिंग होम एवं क्लिनिक संचालकों से अविलंब निबंधन करा लेने को कहा. उन्होंने बताया कि नये आवेदकों को फिलहाल टेंपररी रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जायेगा, बाद में क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर उन्हें स्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान किया जायेगा.

कार्रवाई के लिए बनी है पांच सदस्यीय टीम
बिना निबंधन के नर्सिंग होम या क्लिनिक चलानेवालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर पांच सदस्यीय टीम बनी हुई है. टीम के अध्यक्ष डीसी हैं, जबकि उपाध्यक्ष सिविल सर्जन हैं. टीम के और तीन सदस्य भी हैं. बिना निबंधन के संचालन करनेवालों पर जांच हेतु कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >