फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए आयोजक समिति गठित

सरायकेला : स्वतंत्रता दिवस पर बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर एसडीओ संदीप कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजक समिति का गठन किया गया. मैच संचालन से लेकर पुरस्कार वितरण तक सारे कार्य आयोजक समिति की देखरेख में होगी. यह जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसायटी […]

सरायकेला : स्वतंत्रता दिवस पर बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर एसडीओ संदीप कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजक समिति का गठन किया गया. मैच संचालन से लेकर पुरस्कार वितरण तक सारे कार्य आयोजक समिति की देखरेख में होगी.

यह जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ डीडी चटर्जी ने बताया कि एसडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति में नजारत उपसमाहर्त्ता, समाजसेवी जलेश कवि, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक व रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव को सदस्य बनाया गया है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग के दो दो टीम एवं जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच मैच खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >