खुले में शौच से फैल रही कई बीमारियां
आवेदन के बाद भी खाता नहीं खोलने वाले बैंक मैनेजर पर होगी एफआइआर
समाहरणालय कक्ष में डीसी ने की समीक्षा बैठक
सरायकेला : जिला समाहरणालय के सक्षाकक्ष में डीसी छवि रंजन ने जून व जुलाई में विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों व उपलब्धियों की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने स्कूली बच्चों का बैंक में आधार सीडिंग के साथ खाता खुलवाने की समीक्षा करते हुए डीएसइ से पूछा कि कितने बच्चों का खाता खोला गया है और कितने का आवेदन लंबित है. डीसी ने कहा कि फॉर्म जमा करने के बाद भी बैंक में खाता नहीं खोला जा रहा है या पैसे की मांग की जा रही है, वैसे बैंक प्रबंधकों को चिन्हित कर उन पर प्राथमिकी दर्ज करें. डीसी ने एलडीएम को इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने रुपये कार्ड को क्रियाशिल करने, शिक्षा विभाग से बायोमीट्रिक उपस्थिति का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, रुपये कार्ड का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने सहित अन्य निर्देश दिये.
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए डीसी ने सभी उपस्वास्थ्य केंद्र को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही वैसे केंद्र जहां पानी-बिजली नही है, उन केंद्रों का प्रतिवेदन देने का भी निर्देश दिया. बैठक में डीआरडीए निदेशक अनिता सहाय, जिला योजना पदाधिकारी सुरेश राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनूप किशोर शरण, सीएस डॉ एपी सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी रामचंद्र, जिला म्त्स्य पदाधिकारी अरुप कुमार चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक फुलमनी खलखो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
