सरायकेला : स्तनपान पखवाड़ा के तहत बुधवार को जिला समाहरणालय से डीसी छवि रंजन ने स्तनपान जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर माताओं को स्तनपान को लेकर जागरूक करेगी. रथ को रवाना करने के पश्चात डीसी ने कहा कि मां का पहला दूध बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. स्तनपान पखवाड़ा सात अगस्त तक चलेगा, जिसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. सेविका व एएनएम गांव की महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करेंगी. मौके पर डीडीसी आकांक्षा रंजन, सिविल सर्जन डॉ एपी सिन्हा, समाज कल्याण पदाधिकारी सुरुचि प्रसाद, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ डीडी चटर्जी समेत अन्य उपस्थित थे.
स्तनपान जागरुकता रथ रवाना
सरायकेला : स्तनपान पखवाड़ा के तहत बुधवार को जिला समाहरणालय से डीसी छवि रंजन ने स्तनपान जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर माताओं को स्तनपान को लेकर जागरूक करेगी. रथ को रवाना करने के पश्चात डीसी ने कहा कि मां का पहला दूध बच्चों में रोग प्रतिरोधक […]
