खरसावां व राजनगर में खुलेंगे विद्युत शक्ति उपकेंद्र

शक्ति उप केंद्र स्थापना के लिए जमीन की खोज शुरू खरसावां : झारखंड बिजली वितरण निगम लि. सरायकेला-खरसावां जिला के खरसावां सब डिवीजन के अधीन आने वाले खरसावां व राजनगर में एक-एक विद्युत शक्ति उप केंद्र स्थापित करेगी. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत शक्ति उप केंद्र स्थापित की जायेगी. निगम की […]

शक्ति उप केंद्र स्थापना के लिए जमीन की खोज शुरू

खरसावां : झारखंड बिजली वितरण निगम लि. सरायकेला-खरसावां जिला के खरसावां सब डिवीजन के अधीन आने वाले खरसावां व राजनगर में एक-एक विद्युत शक्ति उप केंद्र स्थापित करेगी. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत शक्ति उप केंद्र स्थापित की जायेगी. निगम की ओर से इसके लिए सौ/सौ मीटर जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को लिखा गया है. पूर्व में खरसावां के खेलारीसाही में जमीन का चयन किया गया था.
लेकिन अधिकारियों द्वारा उक्त को उपयुक्त स्थल नहीं माने जाने पर पुन: जमीन चयन करने को कहा गया है. खरसावां व राजनगर में दो-दो उप केंद्र कार्यरत है. खरसावां के आमदा में दस एमवीए क्षमता व कुचाई के जामदा में 3.15 एमवीए क्षमता का एक-एक विद्युत शक्ति उप केंद्र स्थापित है. वहीं राजनगर में 6.15 एमवीए क्षमता व चालियामा में पांच एमवीए क्षमता का विद्युत शक्ति उप केंद्र स्थापित है. चारों ही विद्युत शक्ति उप केंद्रों के अधीन आने वाले गांवों में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के कारण लोड अधिक हो गया है. जिस कारण तकनीकी दिक्कत आ रही है. खरसावां, कुचाई, राजनगर व चालियामा क्षेत्र में करीब 37 हजार बिजली उपभोक्ता है. खरसावां व राजनगर में विद्युत शक्ति उप केंद्र स्थापित होने से उपभोक्ताओं को पूरी क्वालिटी के साथ बिजली मिलेगी.
विभाग में कर्मचारियों की कमी : बिजली विभाग में कर्मचारियों की भी कमी है. सिर्फ एक जेइ के भरोसे कार्य हो रहा है. सहायक अभियंता के पद पर सरायकेला के एइ अतिरिक्त प्रभार पर है. एक भी सरकारी बिजली मिस्त्री या लाइन मैन नहीं है. खरसावां से लेकर राजनगर तक 15 प्राइवेट लाइन मेन व बिजली मिस्त्री से कार्य लिया जा रहा है.
कार्यकाल पूरा कर चुके ग्राशिस नयी कमेटी करें गठित: बीइइअो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >