खरसावां : जोजोडीह में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

अधिकारियों ने दिया समस्या के समाधान का आश्वासन खरसावां : खरसावां प्रखंड के जोजोडीह पंचायत में सोमवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल, जिप सदस्य कुंवर बानरा, प्रमुख नागी जामुदा, मुखिया पालो बानरा, पंचायत समिति सदस्य पद्मावती कुमारी समेत विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी व पंचायत […]

अधिकारियों ने दिया समस्या के समाधान का आश्वासन

खरसावां : खरसावां प्रखंड के जोजोडीह पंचायत में सोमवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
कार्यक्रम में बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल, जिप सदस्य कुंवर बानरा, प्रमुख नागी जामुदा, मुखिया पालो बानरा, पंचायत समिति सदस्य पद्मावती कुमारी समेत विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना व प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिया.
लोगों ने मुख्य रूप से बिजली की अनियमित आपूर्ति को दुरुस्त करने, बिजली बिल जमा करने के लिए कैंप लगाने, गांव के शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, चापाकल व कुआं की मरम्मत करने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने, सोना सिंचाई योजना के खेतों को पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाने, राशन कार्ड, पेंशन की विसगंतियों दूर करने की मांग की.
पेंशन भुगतान में हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग की. मौके पर पेंशन, राशन कार्ड, चापाकल मरम्मत, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिये गये.
प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं से रू-ब-रू होकर जल्द से जल्द समाधान करना है. जनता की समस्याओं को जानने के लिए प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंच रही है. जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं.
-दयानंद जायसवाल, बीडीओ, खरसावां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >