एसडीओ की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता
सरायकेला : स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ संदीप कुमार दुबे की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. इसमें कहा गया कि यूसिल माइंस में पूर्व से दो यूनियन को मान्यता थी, अब बजरंग दल विस्थापित सह प्रभावित समिति को भी मान्यता दी जायेगी. कंपनी के सीएसआर कार्य में तीनों समिति अपनी-अपनी सूची सौंपेंगी. प्राथमिकता के अनुसार कार्य होगा. बैठक में प्रशासन की ओर से एसडीओ संदीप कुमार दुबे, कंपनी की ओर से गिरीश गुप्ता, सिदेश्वर पंडा, अभिषेक कुमार व पटेल कुमार एवं ईटागढ़ पंचायत के मुखिया रविंद्र सरदार, डुडरा के सुशीला सरदार, सांसद प्रतिनिधि हरे कृष्णा प्रधान के अलावा डुड़रा, ईटागढ़ व जयकान पंचायत के ग्रामीण शामिल थे.
