कालापाथर डुंगरी खनन लीज अवैध

डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने कहा-लीज रद्द हो हल्का कर्मचारी, अंचल निरीक्षक पर गलत जानकारी देने का आरोप सरायकेला : राजनगर भाग 17 की जिप सदस्य सुमित्रा मार्डी के नेतृत्व में के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित कर प्रखंड के रावणकोचा मौजा स्थित कालापाथर डुंगरी की […]

डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने कहा-लीज रद्द हो

हल्का कर्मचारी, अंचल निरीक्षक पर गलत जानकारी देने का आरोप
सरायकेला : राजनगर भाग 17 की जिप सदस्य सुमित्रा मार्डी के नेतृत्व में के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित कर प्रखंड के रावणकोचा मौजा स्थित कालापाथर डुंगरी की अवैध खनन लीज को रद्द करने की मांग की. प्रदर्शन के पश्चात ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जनहित में उक्त खनन पट्टे को रद्द करने की मांग की. जिप सदस्य श्रीमती मार्डी ने आरोप लगाया है कि रावणकोचा मौजा के प्लॉट संख्या 491 के 5.25 एकड़ में स्थित कालापाथर डुंगरी को अवैध रूप से रूपक पसारी के मेसर्स शालीग्राम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रालि को लीज में दे दिया गया है.
उन्होंने कहा कि राजनगर अनुसूचित क्षेत्र होने के कारण ग्रामसभा का फैसला सर्वोपरि होता है, लेकिन बगैर ग्राम सभा कराये ग्रामीणों को धोखे में रख कर उक्त डुंगरी को खनन के लिए लीज पर दे दिया गया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से सरकारी तलाब के जीर्णोद्धार के नाम पर हस्ताक्षर करवा कर ग्राम सभा दिखाया गया है, जो गलत है तथा कोरम पूरा नहीं करता. उन्होंने कहा कि दिये गये खनन क्षेत्र वन भूमि व काष्ट प्रजाति के पेड़ों से भरा जंगल का क्षेत्र है, खनन स्थल से 500 मीटर की परिधि में गांव, तालाब व विद्यालय हैं तथा 10 किमी की परिधि में ओड़िशा राज्य की सीमा है. हल्का कर्मचारी व अंचल निरीक्षक द्वारा दी गयी जांच के प्रतिवेदन में गलत जानकारी दी गयी है, ताकि खनन की लीज स्वीकृत हो जाय. ग्रामीणों ने रावणकोचा खनन पट्टा को रद्द कर गलत जानकारी देने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर जिप सदस्य अनिल सोरेन, ग्राम प्रधान महतो देवगम, बांदू के मुखिया बी मार्डी, निमाई देवगम, हीरालाल देवगम, प्रकाश देवगम, सुरू बारी, रानी बिरुली, वीरसिंह पुरती, सविता देवगम व नरसिंह देवगम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >