खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले में 350 हेक्टेयर जमीन पर सोयाबीन की खेती होगी. इसके लिए सात कलस्टर का गठन किया गया है. प्रत्येक प्रखंड में एक कलस्टर बना कर 50-50 हेक्टेयर चिह्नित भूमि पर सोयाबीन की खेती होगी. किसानों को सोयाबीन बीज उपलब्ध कराने के लिए 177 क्विंटल बीज का आवंटन विभाग की ओर से किया गया है.
सोयाबीन की खेती विशेष फसल योजना के तहत की जायेगी. खरसावां के प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र में किसानों में सोयाबीन बीज का वितरण प्रखंड कृषि पदाधिकारी परशुराम महतो ने किया. श्री महतो ने बताया कि सोयाबीन की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद है. इसलिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. सोयाबीन के अलावा मूंगफली की खेती होगी. खरसावां के कईं किसानों में मूंगफली बीज का वितरण किया गया.
