खरसावां पंचायत के सभी पद खाली

खरसावां : खरसावां पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि के सभी पद रिक्त हैं. पांच दिसंबर 2015 को संपन्न हुए पंचायत चुनाव में खरसावां पंचायत से मुखिया के एक, पंचायत समिति सदस्य के दो व वार्ड सदस्य के 16 पदों के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ था. इस कारण खरसावां पंचायत के सभी पद रिक्त रह […]

खरसावां : खरसावां पंचायत में पंचायत प्रतिनिधि के सभी पद रिक्त हैं. पांच दिसंबर 2015 को संपन्न हुए पंचायत चुनाव में खरसावां पंचायत से मुखिया के एक, पंचायत समिति सदस्य के दो व वार्ड सदस्य के 16 पदों के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ था. इस कारण खरसावां पंचायत के सभी पद रिक्त रह गये थे.

पिछले वर्ष पंचायत चुनाव के दौरान खरसावां पंचायत के लोगों ने अन्य पंचायतों की तरह सभी सरकारी सुविधाएं नहीं मिलने का विरोध करते हुए पंचायत के सभी 16 बूथों पर वोट का बहिष्कार कर दिया था. मालूम हो कि खरसावां पहले अधिसूचित क्षेत्र समिति (एनएसी) के अधीन आता था. 2009 में एनएसी को डी-नोटिफाइ कर पंचायत में तब्दील कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >