सरायकेला : CRPF जवान ने की आत्महत्या, अपने ही एके 47 हथियार से मार ली गोली

सरायकेला : सरायकेला के दुगनी में स्थित सीआरपीएफ 196 बटालियन के जनरल गार्ड एस गुरू प्रसाद 26 वर्ष ने अपने ही हथियार से गोली मार कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया. घटना रविवार देर रात्री लगभग 12.10 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 196 बटालियन […]

सरायकेला : सरायकेला के दुगनी में स्थित सीआरपीएफ 196 बटालियन के जनरल गार्ड एस गुरू प्रसाद 26 वर्ष ने अपने ही हथियार से गोली मार कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया. घटना रविवार देर रात्री लगभग 12.10 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 196 बटालियन के के जवान साहेबगंज स्थित जिला प्रशासन के भवन में भी रहते हैं.मृत्तक गुरू प्रसाद भी अपने साथी जवानों के साथ बी ब्लॉक में रहता था.घटना की रात्री वह अपने साथी जवानों को गर्मी लगने की बात कह कर छत पर चढ़ गया व साथ में अपना हथियार भी लेता गया. इसी दौरान एक अवाज सुनाई पड़ी. जब सीआरपीएफ के बाकि जवान अवाज सुन कर छत पर चढ़े तो देखा की वह खून से लथपथ पडा हुआ है व गोली जबड़ा के नीचे से सटा कर मार ली है.

गिरिडीह : जवान ने सिर पर गोली मार कर की आत्महत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >