Sahibganj News: अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, परिवार में पसरा मातम

Sahibganj News: साहिबगंज के बंगाली टोला में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम पसरा है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

Sahibganj News: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के समीप बुधवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान सुनील कुमार दास के 20 वर्षीय पुत्र आदर्श उर्फ पुक्कू के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार आदर्श अपने घर के पास मौजूद था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी. गोली उसके बाएं सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई.

इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बिना देर किए घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. अस्पताल में डॉ मुकेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता सुनील कुमार दास सहित अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचे.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. अस्पताल परिसर में परिजनों का विलाप सुन माहौल गमगीन हो गया. इधर, पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें…

गर्भवती का इलाज कराने जा रहे थे राजमहल, हाइवा-टोटो की टक्कर में 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज हूल दिवस 2026: सुरक्षा कारणों से बड़े कार्यक्रमों पर लगी रोक, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >