2030 तक सभी 57 ग्रामों को विकास योजनाओं से पूर्णत: आच्छादित करने का लक्ष्य

मंडरो प्रखंड में आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

मंडरो. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ मेघनाथ उरांव की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत एक समीक्षा सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए ग्राम स्तर पर जनभागीदारी को सशक्त बनाना था. बीडीओ ने बताया कि मंडरो प्रखंड के कुल 57 ग्रामों को वर्ष 2030 तक सभी प्रमुख विकास योजनाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए हर ग्राम में एक आदि साथी का चयन किया जाएगा, जो योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं निगरानी में सहयोग करेगा. संबंधित विभागों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. बीडीओ मेघनाथ उरांव ने निर्देश दिया कि 2 अक्टूबर को सभी ग्रामों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाये, जिसमें ग्राम स्तर की गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. इसमें पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सहकारिता, पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं जेएसएलपीएस सहित सभी विभागों की योजनाएं शामिल रहेंगी. बीडीओ ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन सहभागिता को बढ़ाना है. इससे प्रत्येक ग्रामवासी को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सकेगा और ग्राम स्तर पर नेतृत्व विकास को बढ़ावा मिलेगा. इस अवसर पर बीपीओ अभिषेक आनंद, सहायक अभियंता शशि, जेएसएलपीएस के बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, कनिष्ठ अभियंता निहाल आलम, रिचा कुमारी, हेमंत कुमार, सौरभ कुमार, प्रभारी बीपीआरओ दयानंद प्रसाद, लेखपाल मिथुन प्रसाद, ओम कुमार झा, रोजगार सेवक अशोक कुमार सिंह, आरिफ अहमद, पंचायत सचिव रमेश कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी विभागों के कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >