पति की दीर्घायु की कामना, तीज पर शिवालयों में उमड़ा सुहागिनों की आस्था का सैलाब

तीज और गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, महिलाओं ने शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई, जहां श्रद्धापूर्वक शिव-पार्वती और गणेश जी की आराधना की गई.

मंडरो/साहिबगंज : गणेश चतुर्थी एवं तीज पर्व के अवसर पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव से अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की.

सुबह से मंदिरों में जुटी भीड़

पूजा-अर्चना को लेकर सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की भीड़ जुटने लगी. महिलाओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर श्रद्धापूर्वक पूजा की.

गणेश जी की भी हुई पूजा

वहीं, गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गयी.

भक्तिमय रहा मंदिर परिसर

पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली. विभिन्न मंदिर परिसरों में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा. महिलाओं ने पूजा-अर्चना के दौरान अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >