फैब्रिक पेंटिंग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

एकता कला केंद्र द्वारा आयोजित कार्यशाला में महिलाओं और युवतियों ने दिखाया हुनर

राजमहल

एकता कला केंद्र, राजमहल के तत्वावधान में 25 से 27 मई तक तीन दिवसीय फैब्रिक पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय, नीलकोठी राजमहल में किया गया. इस कार्यशाला में कई युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यशाला के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी उपस्थित रहीं. उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच महिलाओं को अपनी छुपी हुई प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि राजमहल जैसे शहर में इस तरह के आयोजन से प्रतिभागियों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच मिलता है, जिससे न केवल उनकी सृजनात्मकता विकसित होती है, बल्कि मानसिक विकास और सोचने की क्षमता भी बढ़ती है. कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गगन बापू ने बताया कि इससे पूर्व स्कूली बच्चों के बीच सोहराय एवं मंजूषा कला पर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया था. उन्होंने कहा कि इस बार महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए फैब्रिक पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं को कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है. इस अवसर पर एकता कला केंद्र के शिक्षक एकता राय ने अतिथियों को स्वयं द्वारा निर्मित पेंटिंग भेंट की. कार्यक्रम का संचालन कन्या मध्य विद्यालय, नीलकोठी की प्राचार्या अमिता चक्रवर्ती ने किया. कार्यशाला में ज्योति कुमारी, सुप्रिया भारती, सुमन अग्रवाल, मौसमी पॉल, गार्गी कुमारी, ममता कुमारी, सुहानी कुमारी, शिवानी कुमारी, जीविका कुमारी, खुशी साव, सुमन कुमारी, अंशु कुमारी, सान्वी कुमारी सहित कई प्रतिभागी उपस्थित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >