देसी कट्टा व दो कारतूस के साथ पुलिस ने युवक को दबोचा

महादेवगंज गोशाला के पास की है घटना

साहिबगंज. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज गोशाला के पास युवक को पुलिस ने देसी कट्टा के साथ दबोचा है, उसके पास दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि युवक आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना पाते ही एसपी निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां से महादेवगंज गोशाला के निकट युवक को पुलिस ने रोका. पुलिस को देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा. पर जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. उसकी तलाशी ली. उसके पास से देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. युवक तालू सोरेन मांझी कोला का रहनेवाला है. डीएसपी ने बताया कि इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 35/24 दर्ज करते हुए युवक को आर्म्स एक्ट की धारा के अंतर्गत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. हथियार किसके पास से लाया था. सप्लाई करने वाले गिरोह कौन है. इसकी छानबीन की जा रही है. मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी शशि सिंह, एसआइ ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >