गाय चराने को लेकर हिंसक झड़प, तीन नामजद, 20 अज्ञात पर प्राथमिकी

मिर्ज़ाचौकी थाना क्षेत्र के कुमोदरी पहाड़ पर गाय चराने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित आशीष पहाड़िया ने तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। मिर्ज़ाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने कांड नंबर 29/26 दर्ज कर जांच शुरू की है। एएसआई विल्सन हांसदा ने घटना स्थल पर जाकर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस घटना से इलाके में तनाव छाया हुआ है और लोग पुलिस से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

प्रतिनिधि, मंडरो. मिर्ज़ाचौकी थाना क्षेत्र के कुमोदरी पहाड़ पर गाय चराने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. पीड़ित आशीष पहाड़िया ने तीन नामजद और 20 अज्ञात व्यक्तियों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए मिर्ज़ाचौकी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन मिलने पर थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने मिर्ज़ाचौकी थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज कर एएसआई विल्सन हांसदा को अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपी. एएसआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई. थाना प्रभारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग पुलिस से सख्त कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >