ग्रामीणों ने सकरीगली बंदरगाह में गार्ड बहाली का किया विरोध

ग्रामीणों की मांग स्थानीय युवकों को मिले रोजगार,

साहिबगंज

साहिबगंज बंदरगाह में सिक्युरिटी गार्ड बहाली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया है. सकरीगली समदा के ग्रामीण अशोक यादव, गौतम यादव, संजय यादव, अनिल चौधरी, भूवेश मंडल, पवन कुमार आदि दर्जनों की संख्या में बंदरगाह पहुंचकर सिक्युरिटी एजेंसी का विरोध किया. मांग की कि बंदरगाह निर्माण में हम लोगों की जमीन गयी है और उस वक्त सरकार ने हम लोगों को यह आश्वासन दिया था कि बंदरगाह में जितनी भी बहाली होंगी उसमें स्थानीय युवक को पहली प्राथमिकता मिलेगी, जिससे यहां के लोगों की बेरोजगारी खत्म हो सके. पांच साल से इसी इंतजार में हमलोग हैं. और आज जब सिक्युरिटी गार्ड की बहाली हुई तो सभी बाहरी लोगों को बहाल कर दिया गया. हमलोग यह नहीं चलने देंगे. यहां जितने भी नॉन टेक्निकल रोजगार हैं उसपर पहले हमारा अधिकार है. ज्ञात हो कि साहिबगंज सकरीगली बंदरगाह में सिक्युरिटी की जिम्मा पटना के सीमांचल सिक्युरिटी एजेंसी को दी गई है, जिनके द्वारा 9 आर्म और 9 नॉन आर्म गार्ड की बहाली की गयी है, जिसका ग्रामीण ने विरोध शुरू कर दिया है. एजेंसी के एमडी बीके सिंह ने ग्रामीण के विरोध के बाद कहा कि ये जितने भी बहाल गार्ड हैं सभी एक्स आर्मी मैन हैं. और गार्ड की बहाली के लिए एक प्रोसेस हैं, जिसमें युवक सिक्युरिटी गॉर्ड के प्रशिक्षण प्राप्त होते हैं उन्हीं की बहाली की जाती है. यहां जो भी ग्रामीण प्रशिक्षित हैं वो प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र लेकर आवें. उनको हम जॉब देंगे. हमारी पूरे देश में रिक्तियां हैं, लेकिन ग्रामीण मनाने को तैयार नहीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >