बरहरवा: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में गुरुवार को विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सन्नी कुमार दास ने की. प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीएफटी एवं कंप्यूटर सहायकों ने भाग लिया.
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी. साथ ही योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा पंचायत स्तर पर इसके क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
बीडीओ सन्नी कुमार दास ने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को गंभीरता से समझने और योजनाओं के क्रियान्वयन में उसका सही तरीके से उपयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.
मौके पर बीपीओ विजय कुमार, जेनी विभा किस्कू, बीपीआरओ अरुण साहा, फ्रांसिस किस्कू, समुद्री बासकी, संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
